Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Crime News
  • जयपुर में चोरी की बड़ी वारदात, 4 घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े चोर, आईफोन और डेढ़ लाख की घड़ी भी चुराई
Crime News

जयपुर में चोरी की बड़ी वारदात, 4 घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े चोर, आईफोन और डेढ़ लाख की घड़ी भी चुराई

1662091795
Email :24

जयपुर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने राजधानी के निवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हाल ही में करणी विहार,1662091795 चित्रकूट और वैशाली नगर में चार घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। करणी विहार थाने में ललितेश उपाध्याय ने अपने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज करवाई, वहीं वैशाली नगर के ए-ब्लॉक में ऋत्विक सिंह के घर से भी चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकद रकम चोरी कर ली। उस समय पूरा परिवार मुंबई यात्रा पर था। चित्रकूट क्षेत्र में नेमी नगर निवासी टीना यादव ने बताया कि चोरों ने उनके घर से सोने की अंगूठी, चेन, नकद राशि, एक आईफोन और डेढ़ लाख रुपए की घड़ी चोरी कर ली। वहीं पदम सरोवर निवासी विक्रम दत्त शर्मा के घर से भी चोरों ने लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के आभूषण और नकदी ले उड़े। पुलिस ने बताया कि चोरी के समय सभी घर खाली थे, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। तीनों इलाकों की पुलिस टीमें अब मामले की जांच में जुटी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। जयपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Author: Ravi Yadav
Published: October 25, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts