Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Crime
  • नेपाल की जेल से भागी संदिग्ध पाकिस्तीनी महिला गिरफ्तार, जांच में जुटी त्रिपुरा पुलिस
Crime

नेपाल की जेल से भागी संदिग्ध पाकिस्तीनी महिला गिरफ्तार, जांच में जुटी त्रिपुरा पुलिस

PAK MIHILA 1760317527715
Email :45

त्रिपुरा पुलिस ने एक 65 वर्षीय संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर नेपाल की जेल से भागकर भारत में घुसीPAK MIHILA 1760317527715 थी। महिला की पहचान लुई निगहत अख्तर बानो के रूप में हुई है। उसे सबरूम रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में स्थानीय थाने को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह महिला नेपाल की जेल से भागी थी, जहां वह नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में सजा काट रही थी। पुलिस को शक है कि वह भारत की सीमा पार कर बांग्लादेश जाने की कोशिश में थी।

अधिकारियों के अनुसार, यह महिला पाकिस्तान के शेखपुरा निवासी मोहम्मद गोलाफ फराज की पत्नी है। वह लगभग 12 साल पहले पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए नेपाल में दाखिल हुई थी और वहां से ड्रग्स की तस्करी का काम शुरू किया। 2014 में नेपाल पुलिस ने उसे 1 किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था और 15 साल जेल की सजा सुनाई थी। सितंबर 2025 में नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान जेल से भागे 13,000 कैदियों में से यह महिला भी शामिल थी। अब त्रिपुरा पुलिस उसकी नागरिकता और नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि उसके भारत आने के मकसद का खुलासा किया जा सके।

Author: Ravi Yadav
Published: October 13, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts