Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • World News
  • नेपाल के पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा, दफ्तर में घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
World News

नेपाल के पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा, दफ्तर में घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी

OLI PIC 2025 09 9f63fa6fa9a39eb133f9d463bca3f020
Email :193

OLI PIC 2025 09 9f63fa6fa9a39eb133f9d463bca3f020काठमांडू । नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़के व्यापक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी इस्तीफा दे चुके थे। सरकार पर लगातार बढ़ते दबाव के चलते ओली को भी पद छोड़ना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर सैकड़ों Gen-Z प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में घुस गए और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके तुरंत बाद ओली ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे से कुछ घंटे पहले ही प्रदर्शनकारियों ने उनके निजी आवास को आग के हवाले कर दिया और हिंसा के दौरान 19 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का प्रयास किया था और देशवासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की थी, लेकिन बिगड़ते हालात के चलते उन्होंने बैठक से पहले ही पद छोड़ने का निर्णय ले लिया।

नेपाल में सोमवार से शुरू हुआ यह प्रदर्शन केवल सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नहीं था, बल्कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता के मुद्दे भी इसमें शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब नेपाल को एक पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था की जरूरत है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 9, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts