अमृत भारत ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब इस ट्रेन में भी वंदे भारत और शताब्दी की तर्ज पर फाइव-स्टार खान-पान सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे और आईआरसीटीसी ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि यात्री टिकट बुकिंग के साथ ही चाय, कॉफी, पानी, नाश्ता और भोजन की प्रीपेड बुकिंग कर सकेंगे। वर्तमान में देशभर में 15 अमृत भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं और उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में अजमेर से जयपुर होते हुए दरभंगा जाने वाली ट्रेन लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। हालांकि, अब तक इस ट्रेन में खाने-पीने की सुविधा नहीं थी, जिसके कारण लंबी दूरी के यात्रियों को अपने स्तर पर भोजन की व्यवस्था करनी पड़ती थी। इसी कमी को दूर करने के लिए प्रीपेड फूड सर्विस शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यात्री टिकट बुकिंग के दौरान यदि मील नहीं लेना चाहें तो ‘नो मील’ विकल्प चुन सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके अनुमोदन के बाद अब जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। नाश्ते की कीमत 40 से 50 रुपए और भोजन की कीमत 80 से 100 रुपए के बीच रहने की संभावना है। वहीं चाय, कॉफी और पानी अलग से उपलब्ध कराए जाएंगे। ट्रेन में परोसा जाने वाला खाना वंदे भारत की गुणवत्ता के बराबर होगा, जिससे यात्रियों के सफर को और आरामदायक और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
Published: November 15, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण














