Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • कांतारा तो गयो! बाहुबली ने रिलीज से पहले ही विदेशों में जमाई धाक, जमकर छापे नोट
Entertainment

कांतारा तो गयो! बाहुबली ने रिलीज से पहले ही विदेशों में जमाई धाक, जमकर छापे नोट

Bahubali The Epic Collection 1760682937159
Email :78

Bahubali The Epic Collection 1760682937159एसएस राजामौली अपनी क्लासिक फिल्म ‘बाहुबली’ को इस बार ‘बाहुबली द एपिक’ के रूप में बड़े पर्दे पर वापस ला रहे हैं। इस फिल्म में दोनों पार्ट्स की कहानी एक साथ दिखाई जाएगी और यह 31 अक्टूबर को भारत में रिलीज होगी। हालांकि, भारत में रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म 29 अक्टूबर को यूएस में प्रीमियर के लिए जाएगी। एडवांस बुकिंग में ही विदेशों में इस फिल्म ने धांसू कमाई कर ली है। यूएस में तीन घंटे 44 मिनट की बाहुबली द एपिक को अब तक 3000 टिकटें बिक चुकी हैं और इसने 100 शोज़ के माध्यम से लगभग 60,000 यूएस डॉलर (लगभग 52.73 लाख रुपये) कमाए हैं। यह एडवांस बुकिंग का आंकड़ा दर्शाता है कि विदेशों में फिल्म का क्रेज अभी से ही बहुत बड़ा है। बाहुबली और बाहुबली 2 ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे और अब यह नया एडिशन भी कांतारा चैप्टर 1 जैसी हिट फिल्म की कमाई को चुनौती देने वाला है। फैंस को उम्मीद है कि भारत में रिलीज के बाद यह फिल्म करोड़ों की कमाई कर पूरी दुनिया में राज करेगी। एसएस राजामौली की इस क्लासिक वापसी ने पहले ही दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों को उत्साहित कर दिया है।

Author: Ravi Yadav
Published: October 18, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts