Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Sports
  • कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर मेसी, आज होगा भव्य कार्यक्रम; मैदान के बाहर अभी से जुटे फैंस
Sports

कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर मेसी, आज होगा भव्य कार्यक्रम; मैदान के बाहर अभी से जुटे फैंस

messi
Email :78

messiफीफा विश्व कप विजेता और अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी शनिवार तड़के कोलकाता पहुंच गए, जिसके साथ ही पूरे शहर में उत्साह का माहौल बन गया। रात करीब 2:26 बजे मेसी के आगमन की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। तीन दिवसीय GOAT इंडिया टूर 2025 की शुरुआत मेसी ने कोलकाता से की है। शनिवार को विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन यानी सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए हजारों प्रशंसक पहले से ही स्टेडियम के बाहर जमा हो गए हैं।

मेसी की एक झलक पाने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता है। आयोजकों ने मेसी से निजी मुलाकात, फोटो, हस्ताक्षरित जर्सी और भोजन जैसे अनुभवों के लिए लाखों रुपये तक के विशेष पैकेज रखे हैं, जिन्हें लेकर भी काफी चर्चा है। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और अभिनेता शाहरुख खान की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है। सम्मान समारोह से पहले मेसी कोलकाता में स्थापित अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे, जो विश्व की सबसे ऊंची मेसी प्रतिमा होगी। कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली का भी दौरा करेंगे, जिससे देशभर के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Author: Ravi Yadav
Published: December 13, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts