जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना को लेकर बड़ी खुशखबर सामने आई है। केंद्र सरकार के पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है। दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (RMRC) के एमडी वैभव गालरिया ने संपूर्ण प्रेजेंटेशन दिया, जिसके बाद पीआईबी ने इसे हरी झंडी दे दी। अब इस परियोजना को केवल केंद्रीय मंत्रिमंडल की अंतिम स्वीकृति मिलना शेष है, जिसके जनवरी में मिल जाने की उम्मीद है।
फेज-2 के तहत प्रस्तावित 42.80 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर रिंग रोड टोंक रोड से होते हुए विद्याधर नगर और टोड़ी मोड़ तक बनाया जाएगा। इस रूट पर कुल 36 स्टेशनों का प्रस्ताव है, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल होंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 12,260 करोड़ रुपए आंकी गई है। पहले पैकेज के तहत प्रहलादपुर से पिंजरापोल गौशाला तक निर्माण होगा, जिस पर 1,140 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
निविदाएं जमा हो चुकी हैं और शुक्रवार से तकनीकी जांच प्रक्रिया शुरू होगी। जयपुर मेट्रो फेज-2 से सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, एसएमएस हॉस्पिटल सहित शहर के प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह राजधानी jaipur/">Jaipur के यातायात सिस्टम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
Published: December 12, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा