Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Crime News
  • जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में बवाल, सीट बुकिंग को लेकर स्टाफ और ग्राहकों में हाथापाई; युवतियों को भी पीटा
Crime News

जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में बवाल, सीट बुकिंग को लेकर स्टाफ और ग्राहकों में हाथापाई; युवतियों को भी पीटा

08 09 2025 rajasthan news 24039739
Email :238

08 09 2025 <a href=rajasthan news 24039739" width="300" height="169" title="जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में बवाल, सीट बुकिंग को लेकर स्टाफ और ग्राहकों में हाथापाई; युवतियों को भी पीटा 3" srcset="https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/09/08_09_2025-rajasthan_news_24039739-300x169.webp 300w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/09/08_09_2025-rajasthan_news_24039739-1024x576.webp 1024w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/09/08_09_2025-rajasthan_news_24039739-768x432.webp 768w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/09/08_09_2025-rajasthan_news_24039739.webp 1200w" sizes="(max-width: 300px) 100vw, 300px" />जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ किले स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में रविवार देर रात भारी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि सीट बुकिंग को लेकर रेस्टोरेंट स्टाफ और ग्राहकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान न सिर्फ युवकों बल्कि युवतियों को भी पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 बजे कुछ युवक-युवतियां खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे। सीट बुकिंग को लेकर वेटर और युवकों में विवाद हो गया। ग्राहकों का आरोप है कि रेस्टोरेंट कर्मचारी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की, जिसके विरोध पर कर्मचारियों ने हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए लोगों को भी नहीं छोड़ा गया।

दूसरी ओर, रेस्टोरेंट प्रबंधन का दावा है कि युवतियों में से एक ने पहले वेटर को थप्पड़ मारा था, जिससे विवाद बढ़ा। रेस्टोरेंट प्रबंधक का कहना है कि पूरा मामला सिफारिश के तहत आए ग्राहकों की बदसलूकी से शुरू हुआ।

इस घटना के बाद ब्रह्मपुरी थाने में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह बवाल पर्यटन विभाग के अधीन आने वाले इस रेस्टोरेंट की सुरक्षा और प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 9, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts