जयपुर के लोगों के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को 450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें 320 करोड़ की नई परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी और 130 करोड़ से तैयार कामों का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान सांगानेर क्षेत्र को विशेष तौर पर बड़ा तोहफा मिलेगा।
सबसे खास योजना गोपालपुरा बाइपास से त्रिवेणी नगर आरओबी होते हुए गुर्जर की थड़ी तक बनने वाली एलिवेटेड रोड है। यह सड़क जयपुर की टोंक रोड और जेएलएन मार्ग को सीधे श्याम नगर, वैशाली नगर, मानसरोवर और चित्रकूट जैसे बड़े इलाकों से जोड़ेगी। इस रोड के बनने से रिद्धि-सिद्धि और त्रिवेणी पुलिया जैसे जामग्रस्त क्षेत्रों में यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।
इसके अलावा सांगानेर जोन-2 और 3 में स्वर्ण विहार एसटीपी के तहत सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। बंबाला क्षेत्र में सीवरेज का कार्य शुरू होगा। गोपालपुरा बाइपास से पत्रकार रोड तक वंदेमातरम मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। अजमेर रोड से जयसिंहपुरा रोड वाया 200 फीट सेक्टर रोड पर नई ड्रेन बनाई जाएगी। इसी तरह इस्कॉन रोड पर मीडियन रेलिंग और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। मदरामपुरा कच्ची बस्ती सहित जेडीए स्कीम में आंतरिक सड़क निर्माण भी कराया जाएगा। इन योजनाओं से सांगानेर क्षेत्र सहित पूरे जयपुर में विकास की नई रफ्तार देखने को मिलेगी।
Published: September 29, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण














