अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम ‘मोंथा’ अब एक गंभीर तूफान का रूप लेने जा रहा है। मौसम विभाग के
अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में यह सिस्टम गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। वर्तमान में यह तूफान पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किलोमीटर पश्चिम, चेन्नई से 780 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और विशाखापट्टनम से करीब 830 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है। ‘मोंथा’ के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। उत्तर भारत में भी इसका असर दिखेगा। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। बिहार में भी बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर 29 से 31 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा, जहां कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हल्की बारिश के साथ ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
Published: October 27, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण













