मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने उनके करीबी और रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल राजेंद्र भुटाडा को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उनसे 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी।
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 2015 से 2023 के बीच लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए थे। आरोप है कि इस राशि को कंपनी के विकास में लगाने के बजाय निजी खर्चों में उपयोग किया गया।
ईओडब्ल्यू ने हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया था, ताकि विदेश यात्रा की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। साथ ही, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
फिलहाल राज कुंद्रा के खिलाफ जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।
Published: September 23, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण











