Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • फलोदी में टूटा नाले से बदबूदार गंदे पानी का रिसाव रहवासियों की बन रहा परेशानी
Rajasthan

फलोदी में टूटा नाले से बदबूदार गंदे पानी का रिसाव रहवासियों की बन रहा परेशानी

Email :24

फलोदी वार्ड 1 के रहवासियों की शिकायत के बाद भी नगर परिषद के अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान

स्वच्छता को पहली प्राथमिकता देकर प्रदेश सरकार द्वारा योजनाएं लाकर शहर व गांव ढाणियों को स्वस्थ भारत मिशन अभियान के तहत जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन हम बात करे फलोदी शहर के नगर परिषद क्षेत्र स्थित मालियों का बास वार्ड नंबर 1 की तो यहां शहर का सबसे निचला हिस्सा होने से यहां पूरे शहर का सिवरेज के साथ गंदा और बदबूदार पानी एक बड़े नाले के माध्यम से यहां घरों के आसपास तालाब की शक्ल लेकर मच्छर जनित बीमारियों को न्यौता दे रहा है। इतना ही नहीं यहां नाले पर बना पुलिया जर्जर होकर टूटने की कगार पर है जो इस रस्ते भारी वाहन गुजरने के दौरान कभी भी बड़े हादसे में परिवर्तित हो सकता है। स्थानीय लोग बताते है कि शहर मुख्य गंदे पानी की निकासी को लेकर ये नाला अब कचरे से लबालब होकर बड़ी समस्या बन रहा है जिसे नगर परिषद संज्ञान में लेकर स्थानीय रहवासियों को गंदे बदबूदार पानी से फैलानेवाली बीमारियों से बचाया जा सके।

Author: Ravi Yadav
Published: January 9, 2026

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts