तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर आई है। सुजीत के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज़ के मात्र तीन दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। पवन कल्याण ने फिल्म में गैंगस्टर ओजस गम्भीरा का किरदार निभाया है, जो बदले की आग में लड़ता हुआ दिखाई देता है। यह किरदार उनके करियर का अब तक का सबसे दमदार और सफल किरदार माना जा रहा है।
इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। उन्होंने खलनायक ओमी भाऊ की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में प्रकाश राज, प्रियंका मोहन, श्रीया रेड्डी, अर्जुन दास और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में 121.70 करोड़ रुपये और विदेशों से 55 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर तीन दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ओजी ने सलमान खान की सिकंदर और राम चरण की गेम चेंजर जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब यह पवन कल्याण के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है और तेलुगु इंडस्ट्री की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के रूप में दर्ज हो चुकी है।
Published: September 29, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण














