Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • National News
  • Political News
  • हमारा राज्य अहंकार के आगे नहीं झुकेगा’, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का अमित शाह पर निशाना
Political News

हमारा राज्य अहंकार के आगे नहीं झुकेगा’, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का अमित शाह पर निशाना

karayakarama ka sabthhata karata saema emaka satalna 4fc246556217cca6f7f9de8a0411e69a
Email :33

karayakarama ka sabthhata karata saema emaka satalna 4fc246556217cca6f7f9de8a0411e69aतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु अहंकार की राजनीति के आगे कभी नहीं झुकेगा। डीएमके की युवा शाखा (उत्तर क्षेत्र) के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए स्टालिन ने दावा किया कि अगर संघ से जुड़े सभी लोग भी तमिलनाडु आ जाएं, तब भी राज्य की राजनीति में भाजपा कोई असर नहीं डाल पाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में डीएमके पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

सीएम स्टालिन ने आरोप लगाया कि 2024 में केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद दक्षिणपंथी संगठन और अधिक आक्रामक हो गए हैं और समाज में झूठ व संकीर्ण सोच फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में डीएमके का दायित्व और बढ़ जाता है कि वह अपने सिद्धांतों और विचारधारा को जनता तक मजबूती से पहुंचाए। स्टालिन ने यह भी कहा कि डीएमके केवल तमिलनाडु या तमिल भाषा की ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु प्रेम और सम्मान की राजनीति में विश्वास करता है और किसी भी तरह के अहंकार का डटकर विरोध करेगा।

Author: Ravi Yadav
Published: December 15, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts