मुंबई सोशल मीडिया इन्फ्लु एंसर और मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल हमेशा अपने बेबाक बयानों और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक शो के दौरान उन्होंने अपने जीवन का दर्दनाक किस्सा सुनाते हुए सबको भावुक कर दिया।
तान्या मित्तल ने खुलासा किया कि जब वह केवल 19 साल की थीं, तब उन्होंने जिंदगी खत्म करने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि उस समय वह मानसिक तनाव और परिस्थितियों से इतनी टूट चुकी थीं कि उन्हें जीने की वजह ही नजर नहीं आती थी। एपिसोड के दौरान तान्या फूट-फूटकर रो पड़ीं और बोलीं – “पापा, मुझे अब और नहीं जीना।”
हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इस मुश्किल दौर में उनकी मां ने उनका साथ दिया और उन्हें जीवन की नई राह दिखाई। मां के हौसले और समर्थन की वजह से ही वह आज न केवल खुद मजबूत बनीं बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।
तान्या का यह इमोशनल बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।
Published: September 9, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण