Shopping cart

TnewsTnews
Environment & Weather

यमुना में उफान से दिल्ली में बाढ़ का खतरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी

02 09 2025 delhi rains 2 24032861
Email :92

दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आज शाम तक इसके 206 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। इसके चलते पुराना लोहा पुल बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने सात सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे राजधानी और आसपास के इलाकों में बाढ़ का संकट और गहरा सकता है।02 09 2025 delhi rains 2 24032861

गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब 18 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात को देखते हुए डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार ने सभी कॉरपोरेट और प्राइवेट ऑफिसों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की है। साथ ही, जिले के सभी स्कूलों को 2 सितंबर को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यमुना बाजार कॉलोनी समेत कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे वहां के निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है और राहत दलों को standby पर रखा गया है। शाहदरा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार शाम 5 बजे से पुराना रेलवे लोहा पुल बंद करने का आदेश दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ओल्ड रेलवे रोड, महिपालपुर और साइबर सिटी क्षेत्र की सड़कों पर पानी भरने से लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। जीएमडीए ने नागरिकों से अपील की है कि अगर जलभराव की समस्या से परेशान हैं, तो टोल-फ्री नंबर या वॉट्सएप हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज करें।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

Author: Ravi Yadav
Published: September 2, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts