rajasthan news 24039739" width="300" height="169" title="जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में बवाल, सीट बुकिंग को लेकर स्टाफ और ग्राहकों में हाथापाई; युवतियों को भी पीटा 3" srcset="https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/09/08_09_2025-rajasthan_news_24039739-300x169.webp 300w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/09/08_09_2025-rajasthan_news_24039739-1024x576.webp 1024w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/09/08_09_2025-rajasthan_news_24039739-768x432.webp 768w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/09/08_09_2025-rajasthan_news_24039739.webp 1200w" sizes="(max-width: 300px) 100vw, 300px" />जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ किले स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में रविवार देर रात भारी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि सीट बुकिंग को लेकर रेस्टोरेंट स्टाफ और ग्राहकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान न सिर्फ युवकों बल्कि युवतियों को भी पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 बजे कुछ युवक-युवतियां खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे। सीट बुकिंग को लेकर वेटर और युवकों में विवाद हो गया। ग्राहकों का आरोप है कि रेस्टोरेंट कर्मचारी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की, जिसके विरोध पर कर्मचारियों ने हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए लोगों को भी नहीं छोड़ा गया।
दूसरी ओर, रेस्टोरेंट प्रबंधन का दावा है कि युवतियों में से एक ने पहले वेटर को थप्पड़ मारा था, जिससे विवाद बढ़ा। रेस्टोरेंट प्रबंधक का कहना है कि पूरा मामला सिफारिश के तहत आए ग्राहकों की बदसलूकी से शुरू हुआ।
इस घटना के बाद ब्रह्मपुरी थाने में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह बवाल पर्यटन विभाग के अधीन आने वाले इस रेस्टोरेंट की सुरक्षा और प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
Published: September 9, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा














