बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीमांचल की सियासत गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पीएम मोदी यहां विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और साथ ही सीमांचल की उन 24 मुस्लिम बहुल सीटों पर BJP का परचम लहराने का प्रयास करेंगे, जहां परंपरागत रूप से भाजपा की पकड़ कमजोर रही है।
सीमांचल की राजनीति में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस और राजद लंबे समय से यहां पर प्रभाव रखते आए हैं, लेकिन इस बार AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का फैक्टर भी बड़ा असर डाल सकता है। ओवैसी पहले ही इस इलाके में अपनी पार्टी की मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। ऐसे में वोटों का बिखराव भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
वहीं, राहुल गांधी का भी सीमांचल दौरा तय है। कांग्रेस यहां अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रिय है। अब देखना होगा कि भाजपा विकास के मुद्दे के सहारे इस इलाक़े में अपनी पैठ बना पाती है या जातीय समीकरण और ओवैसी का प्रभाव एक बार फिर भाजपा के रास्ते में बाधा बनेगा।
Published: September 15, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा