नई दिल्ली : एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने अपने आक्रामक खेल से न सिर्फ पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया। मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को आगे निकलकर चौका जड़ा। इस शॉट ने पूरे मुकाबले का रुख तय कर दिया।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी अभिषेक की इस बल्लेबाजी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मैच प्रेशर सिचुएशन में पहली ही गेंद पर चौका मारना अभिषेक के आत्मविश्वास और क्रिकेटिंग इरादे को दिखाता है। आमिर ने माना कि पाकिस्तान के गेंदबाज अभिषेक के सामने बेबस नजर आए।
इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 127 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली।
अभिषेक शर्मा की यह पारी आने वाले मैचों में भी भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है।
Published: September 16, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा