डीग (राजस्थान)। राजस्थान के डीग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर सरला नामक महिला को गांव के कुछ लोगों ने जबरन गोबर के उपलों के ढेर पर बैठाकर जिंदा जला दिया। इससे पहले महिला के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद जब सरला पूरी तरह से नहीं जली तो परिजन और ग्रामीण अधजले शव को मोक्षधाम ले गए। इस दौरान पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल रहा।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पत्थरों से हमला किया। यहां तक कि कई पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। यह घटना राजस्थान में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Published: September 17, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा