भीलवाड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.62 करोड़ रुपये कीमत का डोडा-चूरा बरामद किया है। गुरुवार रात कोटड़ी थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में डोडा-चूरा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और बोलेरो पिकअप को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 10 क्विंटल डोडा-चूरा बरामद हुआ। इतना ही नहीं, तस्करों ने बोलेरो को सुरक्षित निकालने के लिए एक क्रेटा कार से एस्कॉर्ट भी किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया। बरामद माल की अनुमानित कीमत 1.62 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह खेप मध्य प्रदेश से लाकर राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जानी थी। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। इस मामले में नारकोटिक्स विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में डोडा-चूरा पकड़े जाने से पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।
Published: September 26, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा