जयपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि प्रदेश को पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। यह ट्रेन दरभंगा से मदार अजमेर के बीच दौड़ेगी और इसका संचालन जयपुर होकर किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन मंगलवार को वाया जयपुर होते हुए अजमेर पहुंचेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 3 अक्टूबर से शुरू होगा और यह साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएगी। ट्रेन को खास तौर पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। किराया भी स्पेशल ट्रेनों की तुलना में काफी कम होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुलभ यात्रा का अनुभव मिलेगा।
इस ट्रेन की सबसे खास बात इसका अनोखा डिजाइन है। इसमें दो इंजन लगाए गए हैं—एक आगे और एक पीछे। आगे का इंजन ट्रेन को खींचेगा और पीछे का इंजन धक्का देगा, जिससे ट्रेन चंद सेकंड में रफ्तार पकड़ लेगी। 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड वाली यह ट्रेन यात्रियों को झटकों और कंपन से मुक्त आरामदायक सफर देगी। जयपुर जंक्शन पर यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों में उत्साह का माहौल है।
Published: September 29, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा