Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • ब्रह्मा आरती के साथ आज होगा ‘पुष्कर मेला’ का आगाज, डिप्टी सीएम दिया कुमारी रहेंगी उपस्थित
Rajasthan

ब्रह्मा आरती के साथ आज होगा ‘पुष्कर मेला’ का आगाज, डिप्टी सीएम दिया कुमारी रहेंगी उपस्थित

jagran photo 1761784436885
Email :40

jagran photo 1761784436885राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेले का शुभारंभ आज ब्रह्मा आरती के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ध्वजारोहण करेंगी और मेला मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पुष्कर मेला मैदान में आयोजित होगा, जबकि शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी ने बताया कि इस वर्ष मेले की शुरुआत ब्रह्मा आरती से होगी जिसके बाद सांस्कृतिक यात्रा निकाली जाएगी जिसमें ऊंटों पर सवार कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोक ध्वनियों के माध्यम से राजस्थान की सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। मेले में इस बार 101 नगाड़ों की विश्व रिकॉर्ड प्रस्तुति और 51 कलाकारों द्वारा चरी नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही मांडना प्रतियोगिता, समूह नृत्य, हास्य कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, उष्ट्र श्रृंगार और अश्व नृत्य जैसे आयोजन पूरे मेले को उत्सवमय बना देंगे। मेला 5 नवम्बर तक चलेगा और इसमें स्थानीय तथा विदेशी पर्यटकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहने की संभावना है। पुष्कर मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक भी है।

Author: Ravi Yadav
Published: October 30, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts