अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 रिलीज के 13 दिनों बाद अब बॉक्स ऑफिस पर बड़े चैलेंज का सामना कर रही है। शुरुआती दौर में अच्छी पकड़ बनाने के बाद फिल्म ने मस्ती 4 और 120 बहादुर को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब इसके सामने नई रिलीज़ से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। मंगलवार को जहां फिल्म ने करीब 1.8 करोड़ की कमाई की, वहीं बुधवार के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसका कलेक्शन लगभग 1.25 करोड़ रहा। इससे साफ है कि वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार धीमी होने लगी है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी तक 66.25 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई है। हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने फिल्म के लिए थोड़ी राहत दी है। दे दे प्यार दे 2 मंगलवार को वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई, जिसमें विदेशों से करीब 22.5 करोड़ की कमाई शामिल है। फिल्म का कुल बजट लगभग 135 करोड़ है, जिसे रिकवर करना अब मुश्किल नजर आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में, जो 28 नवंबर को रिलीज हो रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई फिल्म की चर्चा और बजट की वजह से दे दे प्यार दे 2 की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा। अगर आने वाले दिनों में कलेक्शन और गिरता है, तो फिल्म के लिए बजट पूरा करना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
Published: November 27, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा