Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Business News
  • नौवें दिन भी इंडिगो संकट जारी, अब भी परेशान सैकड़ों यात्री; जानें दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट का हाल
Business News

नौवें दिन भी इंडिगो संकट जारी, अब भी परेशान सैकड़ों यात्री; जानें दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट का हाल

idaga falita 20e1e1285d4441a37307e8bd08ed539f
Email :46

idaga falita 20e1e1285d4441a37307e8bd08ed539fभारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार नौवें दिन भी गहरे संकट से बाहर नहीं निकल पा रही है। घरेलू एविएशन मार्केट में 60% से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली यह एयरलाइन इन दिनों बड़े परिचालन अव्यवस्था से जूझ रही है। मार्केट कैप में लगभग 21,000 करोड़ रुपये की भारी गिरावट के बीच देश के तीन प्रमुख एयरपोर्ट—दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई—पर फ्लाइट कैंसिलेशन और लंबी देरी से यात्री बेहद परेशान हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग घंटों से फंसे दिखाई दे रहे हैं। कई उड़ानें अचानक रद्द होने या लंबे विलंब के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ रहा है और कई लोग खाने-पीने व जानकारी न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी हालात लगभग ऐसे ही हैं जहां इंडिगो की कई उड़ानें बाधित होने से लंबी कतारें देखी जा रही हैं और यात्रियों में असंतोष बढ़ रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर भी देरी और कैंसिलेशन की वजह से लोग टिकट बदलने और रिफंड में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। लगातार अव्यवस्था के कारण यात्रियों की नाराजगी सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रही है। डीजीसीए के अनुसार इंडिगो की सबसे बड़ी गलती अपने प्रबंधन में रही, जहां पायलट उपलब्धता का सही आकलन, प्रशिक्षण और ड्यूटी रॉस्टर में बदलाव समय पर नहीं किए गए, जिसके कारण यह स्थिति और बिगड़ती चली गई।

Author: Ravi Yadav
Published: December 10, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts