जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज दो दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। दुनियाभर के दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका असर सीधे कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। पहले दिन जहां फिल्म ने वैश्विक स्तर पर करीब 500 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया।
फिल्म का कुल बजट करीब 2200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और दूसरे ही दिन अवतार 3 ने अपने बजट का लगभग आधा हिस्सा वसूल कर लिया है। भारत में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि ओपनिंग के मामले में यह अवतार 2 से पीछे रही, लेकिन दूसरे दिन की कमाई में तेजी देखने को मिली। भारत में दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 41 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
अवतार 3 को भारत में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही। शानदार विजुअल इफेक्ट्स, दमदार कहानी और पुरानी स्टारकास्ट की वापसी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।
Published: December 22, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा