नई दिल्ली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अभिनेता विजय देवरकोंडा संग अपनी शादी की खबरों
पर मुहर लगा दी है। पिछले कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं और अब खुद रश्मिका ने फैन्स के लिए एक खास मैसेज शेयर कर इन खबरों की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे। शादी समारोह को निजी रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
सोशल मीडिया पर इससे पहले शादी की डिटेल्स और इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं, जिससे फैन्स के बीच उत्साह और बढ़ गया था। रश्मिका ने अपने संदेश में फैन्स के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया और जीवन के इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं मांगीं। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद हैदराबाद और मुंबई में अलग-अलग ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे, जहां फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
Published: February 23, 2026
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा