Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Sports
  • खौफ का दूसरा नाम बने अभिषेक शर्मा, मोहम्मद आमिर को आया शाहीन अफरीदी पर तरस, पूरे पाकिस्तान की हालत खराब
Sports

खौफ का दूसरा नाम बने अभिषेक शर्मा, मोहम्मद आमिर को आया शाहीन अफरीदी पर तरस, पूरे पाकिस्तान की हालत खराब

abhishek sharma
Email :101

abhishek sharmaनई दिल्ली : एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने अपने आक्रामक खेल से न सिर्फ पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया। मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को आगे निकलकर चौका जड़ा। इस शॉट ने पूरे मुकाबले का रुख तय कर दिया।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी अभिषेक की इस बल्लेबाजी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मैच प्रेशर सिचुएशन में पहली ही गेंद पर चौका मारना अभिषेक के आत्मविश्वास और क्रिकेटिंग इरादे को दिखाता है। आमिर ने माना कि पाकिस्तान के गेंदबाज अभिषेक के सामने बेबस नजर आए।

इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 127 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली।

अभिषेक शर्मा की यह पारी आने वाले मैचों में भी भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 16, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts