Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Features
  • Social Media
  • मैं मरते दम तक मराठी नहीं बोलूंगा…गणपति उत्सव के बीच मुंबई के पनवेल में भाषा विवाद पर भिंडत-वीडियो
Religion & Festivals

मैं मरते दम तक मराठी नहीं बोलूंगा…गणपति उत्सव के बीच मुंबई के पनवेल में भाषा विवाद पर भिंडत-वीडियो

panvel society marathi hindi clash
Email :50

मुंबई के पनवेल इलाके में गणपति उत्सव की तैयारियों के बीच भाषा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गोदरेज सोसाइटी में रहने वाले दो परिवार हिंदी और मराठी भाषा को लेकर आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार, एक हिंदी भाषी शख्स ने मराठी बोलने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद सोसाइटी की एक महिला भड़क गई। महिला ने कहा कि यह महाराष्ट्र है और यहां रहना है तो मराठी सीखनी पड़ेगी। इस पर हिंदी भाषी शख्स ने जवाब दिया कि यह भारत है और वह हिंदी ही बोलेगा। बहस देखते ही देखते उग्र हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।panvel society marathi hindi clash

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब महाराष्ट्र में मराठी अस्मिता का मुद्दा एक बार फिर गरमाया हुआ है। हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड में एक व्यापारी को मराठी न बोलने पर पीट दिया था। अब पनवेल की इस घटना ने भाषा विवाद को और गहरा दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में सवार परिवार और सोसाइटी की महिला के बीच बहस बढ़ती जाती है। महिला बार-बार यह कहती दिखाई देती है कि महाराष्ट्र में रहने के लिए मराठी भाषा सीखनी जरूरी है, जबकि शख्स अपने हिंदी बोलने के अधिकार पर अड़ा रहा।

हालांकि बहस काफी देर तक चली, लेकिन अंततः दोनों परिवारों ने समझदारी दिखाते हुए मामले को आपस में सुलझा लिया। किसी तरह की पुलिस कार्रवाई की नौबत नहीं आई और विवाद शांत कर दिया गया। गणपति उत्सव के दौरान घटी यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसने एक बार फिर से मुंबई में भाषा की राजनीति और सामाजिक तनाव पर बहस छेड़ दी है। इससे पहले भी जुलाई में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच तीखी बयानबाज़ी हो चुकी है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 2, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts