नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे चर्चित और लोकप्रिय टीमों में शामिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर बड़ी खबर
सामने आई है। टीम की संभावित बिक्री को लेकर कारोबारी जगत में हलचल तेज हो गई है और अब इस रेस में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का नाम भी जुड़ गया है। माना जा रहा है कि अदार पूनावाला RCB को खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं।
RCB आईपीएल की उन टीमों में से एक है, जिसकी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मजबूत मानी जाती है। टीम के साथ लंबे समय से जुड़े विराट कोहली इसकी पहचान का सबसे बड़ा चेहरा हैं। भले ही RCB अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो, लेकिन इसके बावजूद टीम की ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है।
सूत्रों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी की कीमत हजारों करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है और अगर सौदा होता है तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े सौदों में शामिल हो सकता है। अदार पूनावाला का खेल जगत में निवेश का अनुभव पहले से मौजूद है, ऐसे में उनकी एंट्री RCB के भविष्य को नई दिशा दे सकती है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि RCB की मालिकाना हक की रेस में आगे क्या मोड़ आता है।
Published: January 23, 2026
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण









