Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • अवतार 3′ की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, दूसरे ही दिन वसूल लिया आधा बजट
Entertainment

अवतार 3′ की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, दूसरे ही दिन वसूल लिया आधा बजट

avatar 2 1766304303486
Email :33

avatar 2 1766304303486जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज दो दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। दुनियाभर के दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका असर सीधे कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। पहले दिन जहां फिल्म ने वैश्विक स्तर पर करीब 500 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया।

फिल्म का कुल बजट करीब 2200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और दूसरे ही दिन अवतार 3 ने अपने बजट का लगभग आधा हिस्सा वसूल कर लिया है। भारत में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि ओपनिंग के मामले में यह अवतार 2 से पीछे रही, लेकिन दूसरे दिन की कमाई में तेजी देखने को मिली। भारत में दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 41 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

अवतार 3 को भारत में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही। शानदार विजुअल इफेक्ट्स, दमदार कहानी और पुरानी स्टारकास्ट की वापसी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।

Author: Ravi Yadav
Published: December 22, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts