Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • एक चालक ने बचाई कई जिंदगी, जिंदा जले रामराज के घर मातम, चश्मदीदों ने बयां किया आंखों देखा हाल
Rajasthan

एक चालक ने बचाई कई जिंदगी, जिंदा जले रामराज के घर मातम, चश्मदीदों ने बयां किया आंखों देखा हाल

Untitled design 3 4
Email :309

जयपुर-अजमेर रोड पर सावरदा पुलिया के पास मंगलवार रात हुआ भीषण हादसा बुधवार सुबह भयावहता के निशान छोड़ गया। एलपीजीUntitled design 3 4 गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में केमिकल टैंकर की टक्कर से लगी आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रातभर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं, जबकि सुबह टैंकर से रिसाव शुरू होते ही लोगों में फिर डर का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास के ढाबों और दुकानों को खाली करवाकर इलाके को सील कर दिया। शुरुआत में टैंकर में बेंजीन होने की आशंका जताई गई थी, जिससे खतरा और बढ़ गया था। एफएसएल टीम ने जांच में पाया कि टैंकर में बेंजीन नहीं बल्कि लाइट लिक्विड पैराफिन (एलएलपी) भरा था, जो सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा में इस्तेमाल होता है। राहत की बात रही कि इससे कोई बड़ा रासायनिक विस्फोट नहीं हुआ। हादसे के दौरान कई सिलेंडर फटे, जिनकी आवाजें दूर-दूर तक सुनी गईं। इस हादसे में चालक रामराज ने अपनी जान गंवाई, लेकिन उसकी सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई। सुबह इलाके में जले सिलेंडरों के टुकड़े, कालिख और तबाही के निशान चारों ओर फैले दिखाई दिए, जबकि पुलिस और दमकलकर्मी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Author: Ravi Yadav
Published: October 9, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts