Shopping cart

TnewsTnews
Environment & Weather

जयपुर में भारी बारिश का कहर, रुक गया है जंगल सफारी का सफर

image 1757401032481
Email :235

image 1757401032481जयपुर । पिंकसिटी जयपुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों पर भी असर डाल दिया है। बारिश के चलते नाहरगढ़ के जंगलों में चलने वाली टाइगर और लायन सफारी को पिछले एक सप्ताह से बंद करना पड़ा है। सफारी के रास्तों में जगह-जगह पानी भर गया है और कई स्थानों पर ट्रैक टूट चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, सफारी के बीच स्थित रामसागर क्षेत्र में सबसे ज्यादा पानी जमा हो गया है। इससे न केवल सफारी के मार्ग अवरुद्ध हुए हैं बल्कि पर्यटकों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरा बढ़ गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जब तक पानी कम नहीं होता और रास्तों की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक सफारी को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता।

जयपुर में नाहरगढ़ और आसपास के जंगल सफारी हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। लेकिन इस बार मानसून ने सफारी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बारिश थमने के बाद ही ट्रैक की स्थिति का आकलन कर सफारी शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि लगातार बंद सफारी से उनका नुकसान हो रहा है और जल्द ही बहाली की उम्मीद की जा रही है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 9, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts