आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का रोमांच आज अबू धाबी में देखने को मिलेगा, जहां दोपहर 2:30 बजे से खिलाड़ियों पर बोली शुरू होगी। इस मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में कुल 359 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से केवल 77 खिलाड़ियों को ही आईपीएल के 19वें सीजन के लिए टीमों में जगह मिल पाएगी। 31 मार्च 2026 से शुरू होने वाले इस सीजन से पहले यह नीलामी सभी फ्रेंचाइजियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। देश-विदेश के कई नामी खिलाड़ी आज अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे और करोड़ों रुपये की बोलियां लगने की पूरी उम्मीद है।
मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति कोलकाता नाइट राइडर्स की है, जिनके पास 64.3 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स मौजूद है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की नीलामी की दिशा काफी हद तक केकेआर तय कर सकती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी 43.4 करोड़ रुपये के साथ बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाने की तैयारी में है। मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं, जिससे उनकी रणनीति सीमित नजर आ रही है। फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर किस खिलाड़ी पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा और कौन बनेगा इस ऑक्शन का सबसे महंगा सितारा।
Published: December 16, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा