Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Crime News
  • राजस्थान के डीग जिले में महिला को जिंदा जलाया, पुलिसकर्मियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ी
Crime News

राजस्थान के डीग जिले में महिला को जिंदा जलाया, पुलिसकर्मियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ी

17 09 2025 police team 24049659
Email :166

17 09 2025 police team 24049659डीग (राजस्थान)। राजस्थान के डीग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर सरला नामक महिला को गांव के कुछ लोगों ने जबरन गोबर के उपलों के ढेर पर बैठाकर जिंदा जला दिया। इससे पहले महिला के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद जब सरला पूरी तरह से नहीं जली तो परिजन और ग्रामीण अधजले शव को मोक्षधाम ले गए। इस दौरान पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल रहा।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पत्थरों से हमला किया। यहां तक कि कई पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। यह घटना राजस्थान में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 17, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts