सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 27 दिसंबर को सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसके बाद यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म अगले साल अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है।
अब फिल्म की स्टारकास्ट फीस को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सलमान खान ने करीब 110 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस वसूली है। एक बार फिर सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आ रहे हैं।
वहीं, फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता गोविंदा को अपेक्षाकृत काफी कम, यानी सिंगल डिजिट करोड़ में फीस मिलने की खबर है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। दूसरी ओर, अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की फीस को लेकर भी हैरानी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए काफी सीमित राशि दी गई है, जिसे लोग “चिल्लर फीस” कहकर चर्चा कर रहे हैं।
फिल्म के टीजर में सलमान खान का दमदार अवतार और देशभक्ति से जुड़ा जज़्बा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ से मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें हैं।
Published: December 29, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा