Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अस्पताल से धर्मेंद्र की छुट्टी, एम्बुलेंस में लेकर लौटे बॉबी देओल, अब घर पर ही होगा इलाज
Bollywood

अस्पताल से धर्मेंद्र की छुट्टी, एम्बुलेंस में लेकर लौटे बॉबी देओल, अब घर पर ही होगा इलाज

images
Email :279

imagesबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 89 वर्षीय धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के बाद अब उनकी तबीयत में सुधार देखा जा रहा है। बुधवार सुबह 7 बजे अभिनेता बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे और थोड़ी देर बाद अपने पिता धर्मेंद्र को एम्बुलेंस में लेकर घर लौटे। डॉक्टर प्रतीत समदानी, जो धर्मेंद्र का इलाज कर रहे थे, ने बताया कि सुबह 7:30 बजे धर्मेंद्र को डिस्चार्ज किया गया और अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा। परिवार ने यह फैसला डॉक्टरों की सलाह पर लिया है। धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर के बाद उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे और देशभर के गुरुद्वारों व मंदिरों में उनके लिए दुआएं मांगी जा रही थीं। अब उनके डिस्चार्ज की खबर से फैंस और परिवार दोनों ने राहत की सांस ली है। डॉक्टरों का कहना है कि धर्मेंद्र धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

Author: Ravi Yadav
Published: November 12, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts