बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्म ‘हक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर शाहबानो बेगम की बेटी सिद्दिका बेगम खान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सिद्दिका के वकील तौसीफ वारसी ने दलील दी कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में शाहबानो बेगम की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है जिससे उनकी मां की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। वकील ने कोर्ट से अपील की कि जब तक फिल्म की पूरी समीक्षा नहीं की जाती, तब तक इसकी रिलीज पर रोक लगाई जाए। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘हक’ शाहबानो केस पर आधारित बताई जा रही है, जो भारत में महिलाओं के अधिकारों और मुस्लिम पर्सनल लॉ से जुड़ा ऐतिहासिक मामला था। इस केस ने देश में तलाक और गुजारा भत्ते से जुड़े कानूनों पर नई बहस को जन्म दिया था। अब सिद्दिका बेगम का कहना है कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। दूसरी ओर, फिल्म निर्माताओं ने दावा किया है कि यह फिल्म किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित है। अदालत अब जल्द ही इस मामले में फैसला सुनाएगी।
Published: November 5, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा