Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, ₹60 करोड़ फ्रॉड मामले में EOW ने 5 घंटे तक की पूछताछ
Bollywood

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, ₹60 करोड़ फ्रॉड मामले में EOW ने 5 घंटे तक की पूछताछ

07 10 2025 eow 24073074
Email :221

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर एक बार फिर कानूनी शिकंजा कस गया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक्ट्रेस से 6007 10 2025 eow 24073074 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। इस मामले में उनके पति राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह पूछताछ एक कारोबारी दीपक कोठारी की शिकायत के बाद की गई, जिन्होंने शिल्पा और राज कुंद्रा पर 2015 से 2023 के बीच धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, दंपती ने अपने व्यापार के विस्तार के बहाने 75 करोड़ रुपये का ऋण मांगा था, लेकिन बाद में इसे निवेश के रूप में लिया और पैसे वापस नहीं किए। कोठारी ने अप्रैल 2015 में 31.95 करोड़ और सितंबर 2015 में 28.53 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। कई बार मांगने के बावजूद राशि वापस नहीं मिलने पर उन्होंने केस दर्ज कराया। EOW ने इस मामले में पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। वहीं, शिल्पा शेट्टी और उनके वकील प्रशांत पाटिल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि वे जांच एजेंसियों के सामने पूरा सच रखेंगे। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Author: seo@metabytemarketing.com
Published: October 7, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts