बीकानेर राजस्थान के बीकानेर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सवारियों से भरी एक निजी स्लीपर बस हाईवे पर खड़े
चारे से लदे ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और स्टाफ की सूझबूझ से यात्रियों को इमरजेंसी गेट के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस के अगले हिस्से में आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई, हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह हाईवे पर खड़े ट्रक को माना जा रहा है। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मामले की जांच जारी है।
Published: January 28, 2026
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा