अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान इन दिनों अपनी बेटी सिपारा के जन्म को लेकर चर्चा में हैं। पिछले महीने पांच अक्टूबर को कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था। घर लौटने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी बच्ची का नाम सिपारा खान बताया था। अब शूरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली झलक साझा की है, जिसने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है। शूरा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में वह अपनी बेटी के नन्हें पैरों को प्यार से थामे नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी बच्ची का छोटा सा हाथ अपने हाथों में लिए हुए हैं। हालांकि उन्होंने अब भी अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।
तस्वीरें साझा करते हुए शूरा ने भावुक कैप्शन लिखा कि सबसे छोटे हाथ और पैर भी दिल के सबसे बड़े हिस्से होते हैं। उनकी पोस्ट पर सेलेब्रिटीज और फैन्स लगातार प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने कमेंट करते हुए बच्ची की सलामती की दुआ की। कई फैंस ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
अरबाज की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहले 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा अरहान है। 2023 में अरबाज ने शूरा खान से शादी की और अब दोनों बेटी सिपारा के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
Published: November 20, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा