टोंक जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर विवाद भड़क उठा। सदर थाना क्षेत्र के मौलाइपुरा इलाके में रविवार को
दो पक्षों के बीच बजरी भरने और ढोने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों ओर से तीखी बहस के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से इस क्षेत्र में अवैध बजरी खनन को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार रात भी एक युवक की पिटाई और उसकी मोटरसाइकिल को आग लगाने की घटना के बाद तनाव और बढ़ गया था। रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने ऊंट गाड़ी से बजरी भरने वालों को रोक दिया, जिसके बाद फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी जयमल सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत किया। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सुलह करवाई गई। थाना अधिकारी ने बताया कि पहले भी यहां छोटे-मोटे विवाद हो चुके हैं और कई हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज और परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण अवैध खनन बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र में दोबारा तनाव फैल सकता है।
Published: October 6, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा