Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • इमरान हाशमी-यामी गौतम की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची शाहबानो की बेटी
Bollywood

इमरान हाशमी-यामी गौतम की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची शाहबानो की बेटी

Emraan HashmiB d
Email :103

Emraan HashmiB dबॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्म ‘हक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर शाहबानो बेगम की बेटी सिद्दिका बेगम खान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सिद्दिका के वकील तौसीफ वारसी ने दलील दी कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में शाहबानो बेगम की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है जिससे उनकी मां की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। वकील ने कोर्ट से अपील की कि जब तक फिल्म की पूरी समीक्षा नहीं की जाती, तब तक इसकी रिलीज पर रोक लगाई जाए। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘हक’ शाहबानो केस पर आधारित बताई जा रही है, जो भारत में महिलाओं के अधिकारों और मुस्लिम पर्सनल लॉ से जुड़ा ऐतिहासिक मामला था। इस केस ने देश में तलाक और गुजारा भत्ते से जुड़े कानूनों पर नई बहस को जन्म दिया था। अब सिद्दिका बेगम का कहना है कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। दूसरी ओर, फिल्म निर्माताओं ने दावा किया है कि यह फिल्म किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित है। अदालत अब जल्द ही इस मामले में फैसला सुनाएगी।

 

Author: Ravi Yadav
Published: November 5, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts