जयपुर-अजमेर रोड पर सावरदा पुलिया के पास मंगलवार रात हुआ भीषण हादसा बुधवार सुबह भयावहता के निशान छोड़ गया। एलपीजी
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में केमिकल टैंकर की टक्कर से लगी आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रातभर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं, जबकि सुबह टैंकर से रिसाव शुरू होते ही लोगों में फिर डर का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास के ढाबों और दुकानों को खाली करवाकर इलाके को सील कर दिया। शुरुआत में टैंकर में बेंजीन होने की आशंका जताई गई थी, जिससे खतरा और बढ़ गया था। एफएसएल टीम ने जांच में पाया कि टैंकर में बेंजीन नहीं बल्कि लाइट लिक्विड पैराफिन (एलएलपी) भरा था, जो सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा में इस्तेमाल होता है। राहत की बात रही कि इससे कोई बड़ा रासायनिक विस्फोट नहीं हुआ। हादसे के दौरान कई सिलेंडर फटे, जिनकी आवाजें दूर-दूर तक सुनी गईं। इस हादसे में चालक रामराज ने अपनी जान गंवाई, लेकिन उसकी सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई। सुबह इलाके में जले सिलेंडरों के टुकड़े, कालिख और तबाही के निशान चारों ओर फैले दिखाई दिए, जबकि पुलिस और दमकलकर्मी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
Published: October 9, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा