कांतारा विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। इफ्फी 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक सीन की नकल की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि रणवीर ने उस सीन की मिमिक्री करते हुए देवी चामुंडा का अपमान किया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को बढ़ते देख अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि उनका उद्देश्य केवल ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस को सराहना था और उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि वे हमेशा देश की संस्कृति, परंपराओं और आस्था का सम्मान करते हैं और यदि किसी को भी उनकी हरकत से ठेस पहुंची है, तो वे दिल से क्षमा चाहते हैं। इस विवाद का असर रणवीर की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले ही दिखाई देने लगा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर लगातार विरोध जारी है और कुछ संगठनों ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं, रणवीर के माफी मांगने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि विवाद जल्द शांत हो जाएगा और मामला आगे नहीं
Published: December 3, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा