गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड मामले में जांच एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। हादसे के मुख्य आरोपी और क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। गौरतलब है कि हादसे के बाद दोनों भाई दिल्ली से फुकेट भाग गए थे, जहां अब स्थानीय अधिकारियों ने भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर उन्हें रोका है। यह कदम उन पर लगातार बढ़ते कानूनी दबाव और जारी लुक-आउट नोटिस के बाद उठाया गया है। इस घटना में 25 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 20 क्लब स्टाफ और पांच पर्यटक शामिल थे, जिससे पूरे देश में जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली। आग के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और क्लब के अंदर आपातकालीन व्यवस्थाओं की कमी को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि हादसे और बचाव कार्य के दौरान ही लूथरा ब्रदर्स ने थाईलैंड की टिकट बुक की और दिल्ली से फ्लाइट लेकर देश छोड़ दिया। उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और गंभीर लापरवाही के तहत मामला दर्ज है। इससे पहले गोवा पुलिस ने दोनों का पासपोर्ट निलंबित कर दिया था। भारतीय एजेंसियां अब उनकी भारत वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही हैं।
Published: December 11, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा