Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Crime News
  • जयपुर में विदेशी कपल गिरफ्तार: फार्मेसी की पढ़ाई की आड़ में कर रहा था MD और कोकीन की तस्करी!
Crime

जयपुर में विदेशी कपल गिरफ्तार: फार्मेसी की पढ़ाई की आड़ में कर रहा था MD और कोकीन की तस्करी!

jaipur foreign couple arrested
Email :61

jaipur-foreign-couple-arrested-300x169.avif" alt="jaipur foreign couple arrested" width="300" height="169" title="जयपुर में विदेशी कपल गिरफ्तार: फार्मेसी की पढ़ाई की आड़ में कर रहा था MD और कोकीन की तस्करी! 4" srcset="https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/11/jaipur-foreign-couple-arrested-300x169.avif 300w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/11/jaipur-foreign-couple-arrested-1024x576.avif 1024w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/11/jaipur-foreign-couple-arrested-768x432.avif 768w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/11/jaipur-foreign-couple-arrested-1536x864.avif 1536w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/11/jaipur-foreign-couple-arrested.avif 1600w" sizes="(max-width: 300px) 100vw, 300px" />जयपुर में ड्रग तस्करी के बढ़ते नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक विदेशी कपल को गिरफ्तार किया है। यह कपल लंबे समय से शहर में रहकर निजी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के छात्रों को कोकीन और एमडी की सप्लाई कर रहा था। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़ा गया युवक मोहम्मद मिस्र के कायरो शहर का रहने वाला है, जो फार्मेसी की पढ़ाई के बहाने भारत आया था और जयपुर की विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर पढ़ाई की आड़ में ड्रग तस्करी करता था। पुलिस ने उसके किराए के मकान पर दबिश देकर 31.6 ग्राम कोकीन और 5.6 ग्राम एमडी बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके पास से ड्रग बेचकर कमाए गए 75 हजार रुपये भी मिले। युवक के साथ रहने वाली उसकी महिला मित्र तंजानिया की मारग्रेट उर्फ शकीरा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों अलग-अलग कॉलेज कैंपस में जाकर युवाओं को ड्रग सप्लाई करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों के वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी और वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। दोनों के पास पासपोर्ट भी नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अवैध निवास और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Author: Ravi Yadav
Published: November 29, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts