Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Business News
  • Banking & Finance
  • LPG सिलेंडर के दाम घटे, हवाई टिकट हो सकता है महंगा; पढ़ें आज से देश में क्या-क्या बदलेगा?
Banking & Finance

LPG सिलेंडर के दाम घटे, हवाई टिकट हो सकता है महंगा; पढ़ें आज से देश में क्या-क्या बदलेगा?

lpg
Email :92

lpg1 दिसंबर 2025 से नए महीने की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और जीवन पर पड़ने वाला है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 10 रुपये की कटौती करते हुए दिल्ली में इसकी कीमत 1590.50 रुपये से घटाकर 1580.50 रुपये कर दी है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

इसके साथ ही हवाई यात्रा लोगों के लिए महंगी होने जा रही है। एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसकी नई दरें इंडियन ऑयल ने चार प्रमुख शहरों में जारी कर दी हैं। ईंधन दाम बढ़ने का असर सीधे फ्लाइट किराए पर पड़ेगा। पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि भी नजदीक आ रही है। 31 दिसंबर 2025 तक अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो पैन कार्ड डी-एक्टिव हो सकता है, जिससे बैंकिंग, ITR फाइलिंग और सरकारी योजनाओं में दिक्कतें आ सकती हैं।

आयकर रिटर्न भरने वाले छोटे कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए 10 दिसंबर 2025 तक ITR फाइल करना अनिवार्य है। लेट फीस के साथ ITR जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इस बीच, RBI की MPC बैठक में रेपो रेट 0.25% कम होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोन सस्ते हो सकते हैं। दिसंबर में बैंकों की कुल 17 दिन की छुट्टियां भी लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करेंगी।

Author: Ravi Yadav
Published: December 1, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts