Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Crime News
  • खेत पर सो रहा था प्रेमी जोड़ा, तभी पेट्रोल डालकर लगाई आग; महिला का जेठ और चाचा ससुर अरेस्ट
Crime News

खेत पर सो रहा था प्रेमी जोड़ा, तभी पेट्रोल डालकर लगाई आग; महिला का जेठ और चाचा ससुर अरेस्ट

hbhpscr4 jaipur couple set
Email :119

hbhpscr4 <a href=jaipur couple set fire 625x300 29 November 25" width="300" height="169" title="खेत पर सो रहा था प्रेमी जोड़ा, तभी पेट्रोल डालकर लगाई आग; महिला का जेठ और चाचा ससुर अरेस्ट 4" srcset="https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/12/hbhpscr4_jaipur-couple-set-fire_625x300_29_November_25-300x169.webp 300w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/12/hbhpscr4_jaipur-couple-set-fire_625x300_29_November_25-1024x576.webp 1024w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/12/hbhpscr4_jaipur-couple-set-fire_625x300_29_November_25-768x432.webp 768w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/12/hbhpscr4_jaipur-couple-set-fire_625x300_29_November_25.webp 1200w" sizes="(max-width: 300px) 100vw, 300px" />जयपुर के पास मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बांडोलाव गांव में प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाने के प्रयास की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महिला के जेठ गणेश गुर्जर और चाचा ससुर बिरदीचंद गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रेमी जोड़ा खेत पर बनी लोहे की टपरी में सो रहा था, तभी आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां युवक 70 फीसदी और युवती 45 फीसदी तक जली हुई हालत में जीवन से संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक साल पहले दोनों परिवारों में रिश्तों को लेकर विवाद हुआ था, क्योंकि महिला के जेठ के बेटे और युवक के भाई की बेटी ने लव मैरिज की थी। इस वजह से दोनों परिवारों के बीच रंजिश पहले से थी। घटना की जानकारी मिलने पर जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच गंभीरता से करने के निर्देश दिए। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और दहशत का माहौल है। ग्रामीण खुले तौर पर कुछ कहने से बच रहे हैं, हालांकि अंदर ही अंदर पूरी घटना पर चर्चा जारी है।

Author: Ravi Yadav
Published: December 1, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts