
जयपुर में रविवार सुबह एक बार फिर फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का संगम दिखाई दिया, जब ‘जीरो हंगर’ के संदेश के साथ हजारों जयपुराइट्स ने वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में भाग लिया। महल रोड स्थित एनआरआई चौराहे से शुरू हुए इस आयोजन के 10वें संस्करण का फ्लैग ऑफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और विश्वविजेता हरमनप्रीत कौर ने किया। तीन श्रेणियों— 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी — में आयोजित इस रन में युवा, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और प्रोफेशनल एथलीट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘Run For Zero Hunger’ अभियान को गति दी। सुबह की ठंडक के बीच हजारों धावकों का एक ही उद्देश्य था— समाज में भूखमरी के खिलाफ जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को भोजन एवं पोषण उपलब्ध कराने का संदेश देना। हरमनप्रीत कौर इस वर्ष इस मैराथन की इंटरनेशनल इवेंट एम्बेसडर भी हैं। फ्लैग ऑफ के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद किया, उनके जोश को बढ़ाया और रनर्स के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि एक बड़े सामाजिक उद्देश्य के लिए एकजुट होने की भावना भी विकसित करते हैं। जयपुर में पिछले एक दशक से आयोजित होती आ रही यह मैराथन अब शहर की पहचान बन चुकी है और लोगों में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता का बड़ा माध्यम बन गई है।
Published: December 1, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण








